मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Budget 2021: राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा-मोदी सरकार की योजना देश की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की

नई दिल्ली: आम बजट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की योजना…

Budget 2021: राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा-मोदी सरकार की योजना देश की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की
Budget 2021: राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा-मोदी सरकार की योजना देश की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  आम बजट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है|   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को ‘अपने पूंजीपति मित्रों' को सौंपने की है|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई| मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है| बता दें कि बजट में सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।



Union Budget पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,''हमें उम्मीद थी कि असाधारण स्थिति में जब बजट पेश होगा तो इसमें असाधरण कदम उठाने की झलक मिलेगी। लेकिन सरकार असाधारण स्थिति में बड़े साधारण और निजीकरण की राह पकड़ कर खुद को बचाना चाहती है|  चौधरी ने कहा,'उन्होंने पैसा खर्च करने की बात कही लेकिन हमें कोई अनुदान नहीं मिला। हमें उम्मीद थी कि वे गरीबों की मदद करने के लिए नकदी हस्तांतरित करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विनिवेश, निजीकरण-सरकार का मानना है कि देश को बिक्री के लिए रख देना चाहिए।'




बजट पेश करने से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि,बजट में छोटे एवं मझोले कारोबारियों की मदद करने के साथ स्वास्थ्य और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है| उन्होंने कहा था, “बजट -2021 में एमएसएमई, किसानों और कामगारों की मदद की जानी चाहिए ताकि रोजगार का सृजन हो सके | कांग्रेस नेता ने कहा, “लोगों के जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च बढ़ाया जाए . सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो|


'''Budget 2021 must'':'- रोजगार बढ़ाने के लिए छोटे उद्योगों, किसानों और मजदूरों को समर्थन मिलनी चाहिए। 

-लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हेल्थ सेक्टर का बजट बढ़ाया जाए।

-सीमा सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च बढ़ाया जाए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।