मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद

नई दिल्ली : तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,'कुन्नूर क…

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,'कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया है'|



बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का चॉपर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ 11 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। 



 तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश पर लोकसभा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''जनरल विपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे। वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर कल 11:48 AM बजे सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया| 



उन्होंने कहा,''कुन्नूर के पास जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिराह हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलिकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई| सभी पार्थिव शरीर को आज शाम तक दिल्ली  लाया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना के वेलिंग्टन अस्पताल लाइफ सर्पोट पर हैं और इन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''CDS जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य सभी सेना अधिकारियों का अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा| 



सिंह ने कहा,''हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, 12 अन्य की मौत हो गई| इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा, एयरफोर्स ने इस हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की ट्राई सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए हैं| यह जांच एयरमार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में होगी| मानवेंद्र सिंह एयरफोर्स की ट्रेनी कमांड के कमांडर हैं और खुद हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।