नीलगिरी: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने नीलगिरी के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में तमिलनाडु के मंत्री के.एन. नेहरू और अन्य मंत्रियों ने CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरुवार सुबह दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों के पार्थिव शरीर को सेना के वेलिंग्टन अस्पताल से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था।
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए चॉपर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिया रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों और अफसरों का देहांत हो गया। घटना के बाद मृतकों के शव वेलिंगटन मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाए गए थे।
बुधवार को सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन से गुरुवार सुबह मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया,''जहां से अब इन्हें दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।
बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का देहांत हुआ था। गुरुवार सुबह इन सभी के पार्थिव शरीर मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाए गए जहां इन्हें श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है।