गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया| राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुष्टि की। कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण गोगोई 84 साल के थे। उन्हें अगस्त में कोरोना हुआ था। वे एक बार ठीक हो चुके थे, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस से जूझ रहे थे। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली। वे तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गुवाहाटी में निधन हो गया।
ठीक कुछ देर पहले प्रमुख AIUDF बदरुद्दीन अजमल और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा, "हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि वह गंभीर स्थिति में है।"
इससे पहले सोमवार सुबह तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा था कि राज्य के और देश के कई बड़े नेता अस्पताल में उनके परिवार से मुलाकात कर उनके पिता का हालचाल जान चुके हैं| बेहद भावुक गौरव ने कहा,'मेरे पिता करीब तीन माह से अस्पताल में रहे|डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह का साहस मेरे पिता ने दिखाया है, वैसा तो बहुत सारे युवा भी नहीं दिखा पाते|