बिहार: सारण में घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
सारण: बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में धावा बोलकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बिहार: सारण में घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट | फ़ोटो: TVL News
सारण: बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में धावा बोलकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अपराधियों ने रविवार की रात मोतिराजपुर गांव निवासी रामायण सिंह के घर हमला बोल दिया और उनके पुत्र नागेंद्र सिंह तथा नागेंद्र सिंह के भतीजे संजय सिंह को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना में नागेंद्र सिंह के भाई नित्यानंद सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने गोली मारकर भाग रहे अपराधियों में से एक परशुराम राय को दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद परशुराम राय की भी मौत हो गई।
गरखा के थाना प्रभारी अमृतेश कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।