मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा ने की निंदा, योगी सरकार से कही यह बात

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। हाथरस पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस व…

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा ने की निंदा, योगी सरकार से कही यह बात
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा ने की निंदा, योगी सरकार से कही यह बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। हाथरस पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस वे पर यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया| कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तओं की पुलिस से बहस हुई और जब पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया| पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी| इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कड़ी निंदा की है| उन्होंने योगी आदित्यनाथ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की है|एचडी देवेगौड़ा ने कहा,'प्रोटेस्ट एक लोकतांत्रिक अधिकार है|



पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा,''यूपी सरकार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और अन्य के साथ बहुत सावधानी और सावधानी से व्यवहार करना चाहिए।वे उचित कारण के लिए लड़ रहे हैं| प्रोटेस्ट एक लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा,''योगी आदित्यनाथ उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।




पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा,'यूपी पुलिस खुद एक कानून है।  देश का कोई भी कानून उस पर लागू नहीं होता है। अगर एक राजनीतिक दल के नेता जघन्य अपराध के खिलाफ विरोध करते हैं और पीड़ित परिवार से मिलने की इच्छा रखते हैं तो क्या गलत है?दोनों नेता हिंसक नहीं थे, उन्होंने हथियार नहीं चलाए, वे शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कर रहे थे। पुलिस उन्हें शांतिपूर्वक विरोध करने से क्यों रोक रही है?क्यों यूपी पुलिस को दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर कहीं और ले जाना चाहिए? मुझे उम्मीद है कि अदालत जहां नेताओं को ले जाया जाएगा, उन्हें तुरंत रिहा करेगी।




हाथरस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में पीड़िता का केवल रेप नहीं हुआ, बाद में उसका शव जला भी दिया गया। अगर कोई अपराध होता है तो पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए, यह किस तरह का शासन है? कभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है, कभी 'दलितों' पर तो कभी आदिवासियों पर अत्याचार होता है।



रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद एक ट्वीट करके यूपी व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भगवा चोला पहनने से कोई धर्म का ठेकेदार नहीं बन जाता। धर्म ‘न्याय’ है। धर्म ‘नीति’ है। धर्म ‘साफ नियत और इंसाफ’ है। धर्म के झूठे ठेकेदारों को इस्तीफ़ा देना चाहिए।


कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल जी और प्रियंका जी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी।



कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, अजय बिष्ट जी, आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से दिवंगत पीड़िता के परिजनों को ढाढ़स बँधाने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका जी व कांग्रेसजनों के साथ पुलिसिया बर्बरता की की तस्वीरें देश व यू.पी में भाजपा के पतन की शुरूआत हैं। ये बात आप लिखकर रख लेना।


रणदीप सुरजेवाला ने कहा, योगी सरकार अधर्मी है। खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया। विधि विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की। अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।