कोरोना उपचार के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती, कुछ दिन पहले आई थी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव
नई दिल्ली: कोरोना से संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उपचार के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। 25 अप्रैल को अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकाल्जे उर्फ छोटा राजन की कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
कोरोना उपचार के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती, कुछ दिन पहले आई थी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: कोरोना से संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उपचार के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। 25 अप्रैल को अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकाल्जे उर्फ छोटा राजन की कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली की एक सत्र अदालत को दी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सोमवार को यहां एक सत्र अदालत को सूचित किया कि 2015 में, बाली, इंडोनेशिया से गिरफ्तारी के बाद से राजन, नई दिल्ली में उच्च सुरक्षा वाले तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ लंबित सभी आपराधिक मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे और एक विशेष अदालत का गठन किया गया था।
तिहाड़ जेल के एक सहायक जेलर ने टेलीफोन से सेशन कोर्ट को यहां सूचित किया कि वे एक मामले में सुनवाई के लिए न्यायाधीश के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को पेश नहीं कर सकते क्योंकि गैंगस्टर ने कोविड -19 मी जांच में पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें एम्स में भर्ती कराया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।