जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने ली CAG पद की शपथ
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू ने आज देश के अगले महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक पद की शपथ ली| | मुर्मू ने बुधवार की रात जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने ली CAG पद की शपथ | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू ने आज देश के अगले महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक पद की शपथ ली| | मुर्मू ने बुधवार की रात जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद भाजपा नेता मनोज सिन्हा को बृहस्पतिवार को केंद्रशासित प्रदेश का नया उप राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था|
गिरिश चंद्र मुर्मू ने आज देश के अगले महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक पद की शपथ ली| राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|
आज (8 अगस्त, 2020) प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन के अशोका सभागार में आयोजित समारोह में गिरीश चंद्र मुर्मू को देश के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई। गिरीश चंद्र मुर्मू का कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि सेवानिवृत्त हो रहे हैं। महर्षि को साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा।जीसी मुर्मू र??ज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे। उन्हें 31 अक्टूबर, 2019 को नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा। जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।