मुंबई: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,''लोगों की सेवा करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है| सरकार को पैसे की आवश्यकता है| अर्थव्यवस्था को विकसित करने और लोगों की सेवा करने के लिए सरकार को धन की आवश्यकता होती है। वह पैसा कहां से आएगा? तालाबंदी के दौरान कारखाने बंद थे, इसके बावजूद कि सरकार ने एक अच्छा बजट पेश किया। यही कारण है कि कीमतों (पेट्रोल और डीजल की) को थोड़ा बढ़ा दिया गया है|
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को फिल्म की शूटिंग नहीं करने देने के बयान पर केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा,''अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त तेल की बढ़ी कीमतों पर ट्वीट कर विरोध किया था। इसका मतलब यह नहीं है कि आज तेल की बढ़ी कीमतों पर भी वे ट्वीट करें। नाना पटोले की ऐसी धमकी देना अच्छी बात नहीं है|
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,''अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के वक्त तेल की बढ़ी कीमतों पर ट्वीट कर विरोध किया था। इसका मतलब यह नहीं है कि आज तेल की बढ़ी कीमतों पर भी वे ट्वीट करें।
उन्होंने कहा,सरकार को Economy विकसित (Develop) करनी है..सरकार को पैसे की आवश्यकता है| लोगों की सेवा करने के लिए पैसे की आवश्यकता है..पैसे कहा से आयेगा ...इसलिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करनी होगी | Lockdown में सब कुछ बंद था| उसके बावजूद सरकार ने एक अच??छा बजट दिया है 34 लाख करोड़..| अब इसके लिए पैसा तो आना चाहिये|
गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की चुप्पी पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि,'' ,''केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार बहुत ट्वीट करते थे..आज पेट्रोल की कीमत 100 रु हैं..आज ये दोनों चुप.. आम लोगों को लूटने वाली मोदी सरकार के खिलाफ चुप रहने वाली इन हस्तियों की फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र में नहीं होने दी जाएगी।
नाना पटोले के अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को फिल्म की शूटिंग नहीं करने देने के बयान को शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने सर्थन किया है| उन्होंने कहा,''पहले थोड़ा सा भाव बढ़ाता था तो ये लोग रास्ते पर आ जाते थे| शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा,'''' नाना पटोले का जो बयान है वो सही है.., कल थोड़ा सा भाव क्या बढ़ा तो ये लोग रास्ते पर आते थे|
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,''केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार बहुत ट्वीट करते थे.... लेकिन अब, जब नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है और पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इन दोनों ने चुप्पी साध रखी है|
नाना पटोले ने कहा कि,'आज देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में कच्चे तेल के दाम ज़्यादा होने के बाद भी आम आदमी को तेल कम दाम में मिले इसकी कोशिश की थी। उस समय अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था और 5-10 रुपये में पेट्रोल-डीज़ल मिलने की मांग की थी| नाना पटोले ने सवाल करते हुए कहा कि,''आज ये ट्वीट क्यों नहीं कर रहे? क्या उन पर मोदी सरकार का दबाव है? जो दबाव में लोगों के प्यार का इस्तेमाल करते हो अब महाराष्ट्र में ऐसे लोगों की फिल्म नहीं देखी जाएगी और शूटिंग भी नहीं होगी|