नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार 'जुमले का शोर मचाती' है| राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है.. ''वो जुमलों का शोर मचाते हैं, हम सच का आईना दिखाते हैं। #FuelLoot
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ,''जून 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में पहली बार आई तब कच्चे तेल की कीमत ग्लोबल मार्केट में 93 डॉलर प्रती बैरल थी. तब पेट्रोल की कीमत 71 रुपए और डीजल 57 रुपए के करीब. लेकिन करीब 7 साल बाद कच्चे तेल का दाम 30 डॉलर कम होकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर हैं फिर भी पेट्रोल सेंचुरी बना रहा है और डीजल उसे ही चेज कर रहा है.
राहुल गांधी ने कहा है कि,''साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 19 बार बढ़ाई गई हैं. मतलब 45 दिन में 19 बार कीमतों में इजाफा. इस दौरान पेट्रोल 5.28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. 15 फरवरी 2020 से 15 फरवरी 2021 के बीच पेट्रोल 17.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14.58 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.
पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की बढ़ती कीमतें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है| रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है| शुक्रवार को डीजल की कीमत में 33 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 30 से 31पैसे तक बढ़ी है|
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.60 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीम 96.62 रुपये व डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।