मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्र ने की 2 साल तक कृषि क़ानूनों को स्थगित करने की पेशकश, किसानों से साफ शब्दों में कहा-जब प्रस्ताव स्वीकार करोगे तभी होगी अगली बातचीत

नई दिल्ली : तीनों कृषि किसानों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच 11वें दौर की बातचीत खत्म हो गई है| पिछले 58दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 1…

केंद्र ने की 2 साल तक कृषि क़ानूनों को स्थगित करने की पेशकश, किसानों से साफ शब्दों में कहा-जब प्रस्ताव स्वीकार करोगे तभी होगी अगली बातचीत
केंद्र ने की 2 साल तक कृषि क़ानूनों को स्थगित करने की पेशकश, किसानों से साफ शब्दों में कहा-जब प्रस्ताव स्वीकार करोगे तभी होगी अगली बातचीत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : तीनों कृषि किसानों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच 11वें दौर की बातचीत खत्म हो गई है| पिछले 58दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। अगली बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।



बैठक के दौरान सरकार ने दो साल तक के लिए कृषि कानूनों को स्थगित करने की पेशकश की और कहा कि बैठक का अगला दौर केवल तभी हो सकता है जब किसान यूनियन प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार हों|



भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक के बाद कहा कि,सरकार की तरफ से कहा गया कि 1.5 साल की जगह 2 साल तक कृषि क़ानूनों को स्थगित करके चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा अगर इस प्रस्ताव पर किसान तैयार हैं तो कल फिर से बात की जा सकती है, कोई अन्य प्रस्ताव सरकार ने नहीं दिया| ट्रैक्टर रैली पर राकेश टिकैत ने कहा कि,जैसा कि योजना है, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली होगी|



सरकार के साथ 11वें दौर की वार्ता के बाद किसान नेता ने कहा कि सरकार द्वारा जो प्रस्ताव दिया गया था वो हमने स्वीकार नहीं किया। कृषि क़ानूनों को वापस लेने की बात को सरकार ने स्वीकार नहीं की। अगली बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी(पंजाब) के नेता सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि 11वें दौर की बैठक खत्म हो गई है और सरकार द्वारा अगली बैठक के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।


राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कहा कि,''लंच ब्रेक से पहले, किसान नेताओं ने कृषि किसानों को रद्द करने की अपनी मांग दोहराई और सरकार ने कहा कि वे संशोधन के लिए तैयार हैं। मंत्री ने हमें कहा कि आप सरकार के प्रस्ताव पर विचार करें और हमने उनसे हमारे प्रस्ताव पर विचार के लिए कहा। इसके बाद मंत्री बैठक से निकल गए। उसके बाद से ही किसान नेता मंत्री के लौटने का इंतजार करते रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।