मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'जब आंदोलन की पवित्रता नष्ट हो जाती है तो निर्णय नहीं होता' : किसान संगठनों के साथ 11वें दौर की वार्ता के बाद बोले कृषि मंत्री

नई दिल्ली: सरकार और किसानों के बीच आज 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही|अगली बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने…

'जब आंदोलन की पवित्रता नष्ट हो जाती है तो निर्णय नहीं होता' : किसान संगठनों के साथ 11वें दौर की वार्ता के बाद बोले कृषि मंत्री
'जब आंदोलन की पवित्रता नष्ट हो जाती है तो निर्णय नहीं होता' : किसान संगठनों के साथ 11वें दौर की वार्ता के बाद बोले कृषि मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सरकार और किसानों के बीच आज 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही|अगली बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'किसानों का कल्याण यूनियनों की ओर से बातचीत के केंद्र में नहीं होने के कारण वार्ता अनिर्णायक रही| मुझे इसका दुख है। किसान यूनियनों ने कहा कि वे केवल कानूनों को निरस्त करना चाहते हैं|



 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''हमने उनसे हमारे प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने को कहा क्योंकि यह किसानों और देश के हित में है| हमने उन्हें कल अपना निर्णय बताने के लिए कहा| ऐसी ताकतें हैं जो चाहती हैं कि आंदोलन जारी रहे और यह सुनिश्चित किया जाए कि इससे कोई भी अच्छा न निकले




किसान यूनियनों और सरकार के बीच ग्यारहवें दौर की वार्ता के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''भारत सरकार PM मोदी जी के नेतृत्व में किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगी... विशेष रूप से पंजाब के किसान और कुछ राज्यों के किसान कृषि क़ानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं| तोमर ने कहा,''इस आंदोलन के दौरान लगातार ये कोशिश हुई कि जनता के बीच और किसानों के बीच गलतफहमियां फैलें। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग जो हर अच्छे काम का विरोध करने के आदि हो चुके हैं, वे किसानों के कंधे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर सकें|




कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''भारत सरकार की कोशिश थी कि वो सही रास्ते पर विचार करें जिसके लिए 11 दौर की वार्ता की गई। परन्तु किसान यूनियन क़ानून वापसी पर अड़ी रही। सरकार ने एक के बाद एक प्रस्ताव दिए। परन्तु जब आंदोलन की पवित्रता नष्ट हो जाती है तो निर्णय नहीं होता|तोमर ने कहा,वार्ता के दौर में मर्यादाओं का तो पालन हुआ परन्तु किसानों के हक़ में वार्ता का मार्ग प्रशस्त हो, इस भाव का सदा अभाव था इसलिए वार्ता निर्णय तक नहीं पहुंच सकी। इसका मुझे भी खेद है|




केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'हमने किसान यूनियन को कहा कि जो प्रस्ताव आपको दिया है- 1 से 1.5 वर्ष तक क़ानून को स्थगित करके समिति बनाकर आंदोलन में उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का प्रस्ताव बेहतर है, उसपर फिर से विचार करें| हमने कहा कि आज वार्ता को पूरा करते हैं आप लोग अगर निर्णय पर पहुंच सकते हैं तो आप लोग कल अपना मत बताइए। निर्णय घोषित करने पर आपकी सूचना पर हम कहीं भी इकट्ठा हो सकते हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।