मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान आंदोलन: बीजेपी की सहयोगी दल ने दी NDA छोड़ने की धमकी, अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो...

नई दिल्ली: अकाली दल के बाद एनडीए का एक और घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) केंद्र सरकार के नए कृषि कानू के विरोध में उतर आया है|केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक…

किसान आंदोलन: बीजेपी की सहयोगी दल ने दी NDA छोड़ने की धमकी, अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो...
किसान आंदोलन: बीजेपी की सहयोगी दल ने दी NDA छोड़ने की धमकी, अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अकाली दल के बाद एनडीए का एक और घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) केंद्र सरकार के नए कृषि कानू के विरोध में उतर आया है|केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने केंद्र सरकार से हाल में लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है| पार्टी ने कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वह राजग का सहयोगी दल बने रहने पर पुनर्विचार करेगी| 




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। बेनीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से तीनों बिलों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने मोदी सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की है साथ ही कानून वापस न लेने पर एनडीए छोड़ने की धमकी भी दी है|बेनीवाल ने अमित शाह को पत्र लिखा है|  




हनुमान बेनीवाल ने अमित शाह को संबोधित कर ट्वीट किया| इसमें उन्होंने लिखा है,‘‘अमित शाह जी, देश मे चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाये गए 3 बिलों को तत्काल वापिस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए| 




बेनीवाल ने लिखा है आरएलपी, राजग का घटक दल है परन्तु आरएलपी की ताकत किसान व जवान है, इसलिए अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो मुझे किसान हित में राजग का सहयोगी दल बने रहने के विषय पर पुनर्विचार करना पड़ेगा|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।