मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

किसान आंदोलन: रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं, 'उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं, अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में PM मोदी पर कसा तंज

लखनऊ:केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों(Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्री…

किसान आंदोलन: रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं, 'उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं, अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में PM मोदी पर कसा तंज
किसान आंदोलन: रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं, 'उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं, अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में PM मोदी पर कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों(Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि,''रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं| अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं ....उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं|




पिछले चार दिनों से दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे किसान अपने आंदोलन को लेकर अडिग हैं| किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के तहत हजारों की तादाद में किसान दिल्ली की कई सीमाओं पर जमे हुए हैं| दिल्ली चलो मार्च के आह्वान पर सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन जमे किसानों ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशर्त वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सोमवार को भी यहीं जमे हुए हैं। वहीं यूपी गेट पर बैठे किसानों को रोकने के लिए पत्थर के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को भी सिंघु व टिकरी बॉर्डर बंद रहेंगे।




किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के तहत हजारों की तादाद में किसान दिल्ली की कई सीमाओं पर जमे हुए हैं और दिल्ली में प्रवेश कर रामलीला ग्राउंड पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के किसान कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है, लेकिन हरियाणा की सरकार और दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें रोके जाने की खूब कोशिशें की जा रही हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।