नई दिल्ली: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच फिर खींचतान तेज हो गई है। सिद्धू के खेमे ने मुख्यमंत्री कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) ने डिनर पार्टी के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की है।
इतना ही नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तनातनी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अब पार्टी आलाकमान के खिलाफ भी तख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने इन सब हालातों से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत करवाया है।
पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की।पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट पर मीडिया से बातचीत में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बताया, 'मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने पूरी बातें रख दी हैं। उनसे कहा कि सभी पक्षों का कहना है कि जो सोनिया गांधी का निर्णय होगा उसे हम मानेंगे। थोड़ी बातें बिगड़ी हैं लेकिन हम उसे संभालने की कोशिश करेंगे|
पंजाब कांग्रेस प्रभारी रावत ने कहा कि,''पंजाब में सब चीज़ें ठीक से चल रही हैं, चुनाव जब नज़दीक होते हैं तो थोड़ी हलचल होती है। इसका मतलब ये नहीं है कि सबकुछ सामान्य नहीं है|
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के बयान पर हरीश रावत ने कहा कि,''सलाहकार ने कहा है कि ये मेरा निजी मामला है और ये मामला समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा है कि मैंने सिद्धू के सलाहकार के तौर पर ये बयान नहीं दिया है|
फिलहाल पंजाब राज्य कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sigh Sidhu) के सलाहकार मालविंदर माली ( Malvinder Singh Mali) ने इस्तीफा दे दिया है| प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर माली हाल ही में सिद्धू की टीम में शामिल हुए थे| एक फेसबुक पोस्ट में मालविंदर माली ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों अवैध रूप से कश्मीर पर कब्जाधारी हैं|
नवजोत के सलाहकारों के ऐसे बयानों को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई |उन्होंने कहा था कि नवजोत सिंह को अपने सलाहकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो पार्टी उन्हें बर्खास्त कर देगी|हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख को स्पष्ट संदेश दिया था|