मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के CM बोले- भगवा त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे; हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस प्रवृति' का महानुभाव

रायपुर: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,“ भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। आज उसे बजरंगी (बजरंग दल के) गुंडे पहन रहे हैं। वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है| पठान मूवी के गाने को लेकर हुए…

छत्तीसगढ़ के CM बोले- भगवा त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे; हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस प्रवृति' का महानुभाव
छत्तीसगढ़ के CM बोले- भगवा त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे; हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस प्रवृति' का महानुभाव | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,“ भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। आज उसे बजरंगी (बजरंग दल के) गुंडे पहन रहे हैं। वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है| पठान मूवी के गाने को लेकर हुए विवाद पर CM भूपेश बघेल ने कहा,“पहनना अलग बात है| मगर धारण करना अलग बात है,जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। 


CM भूपेश बघेल ने कहा,“ये बजरंगी (बजरंग दल के) गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है|


छत्तीसगढ़ CM के इस बयान के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने  CM भूपेश बघेल को 'राक्षस प्रवृति का महानुभाव' बताया| अनिल विज ने कहा,“हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं|



CM भूपेश बघेल ने रविवार को कहा, ‘ 'कपड़ा पहनना अलग चीज है धारण करना अलग है। धारण कौन करता हैं? अंगीकार कौन करता है? जो साधु संत हैं, जब पूरे समाज को, घर परिवार को त्याग देता है, तब जाकर भगवा रंग या गेरुआ रंग स्वीकार करता है। अब ये बजरंगी गुंडे, जो भगवा रंग का गमछा पहनकर निकले हैं, ये कौन सा समाज के लिए त्याग किए हैं, परिवार के लिए त्याग किया, बल्कि वो तो वसूली के लिए भगवा रंग के कपड़े पहन रहे हैं।'


बघेल ने आगे कहा कि ,'यदि कलर की बात है, जो भारतीय जनता पार्टी में आजकल सांसद हैं, विधायक बने हैं और वे हीरो हैं और हीरोइन की छाया में जो भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं, उसके बारे में इनके क्या विचार हैं। रंगों से कोई जाति-धर्म तय नहीं करना चाहिए।



बघेल ने कहा, ‘ये विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो ध्रुवीकरण कर रही है। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहन लेता है तो उससे कुछ हो नहीं जाता है। कार्यक्रम में कुछ लोग काले कपड़े पहन कर आए हैं तो क्या वो मुख्यमंत्री का विरोध करने आए हैं। कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वे अंबेडकराइड हो गया है।’












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।