मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं, हमारा इरादा पक्का है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। हाथरस पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस व…

एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं, हमारा इरादा पक्का है: प्रियंका गांधी
एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं, हमारा इरादा पक्का है: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। हाथरस पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस वे पर यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया| कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तओं की पुलिस से बहस हुई और जब पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया| पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी| इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए|




प्रियंका गांधी ने कहा,'हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।



प्रियंका गांधी ने कहा,एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है।  महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें - हमारा संघर्ष जारी रहेगा।



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''यह है उत्तर प्रदेश पुलिस की असलियत जो कि योगी आदित्यनाथ के हाथों की कठपुतली बनी हुई हैं। अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर लाठियाँ बरसवा रहे हैं डरपोक? महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी जलील कर रही है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।