मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे पर रोका, निकले पैदल

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं|कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के हाथरस…

हाथरस गैंगरेप केस: परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे पर रोका, निकले पैदल
हाथरस गैंगरेप केस: परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे पर रोका, निकले पैदल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हुए, जहाँ 19 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रवाना होने से पहले हाथरस में धारा 144 लगा दी गई है|प्रशासन ने बताया है कि कोरोनावायरस के चलते यहां पर 1 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच जिले में धारा 144 लागू है|




यूपी : अधिकारियों द्वारा उनकी गाड़ी रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पैदल चलते हुए। दोनों 19 वर्षीय सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं।






हाथरस रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर एक VIDEO शयेर किया| उन्होंने लिखा-हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए। उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।




कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे पर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा,''राजस्थान के अंदर जाने का शौक उनको (कांग्रेस नेता) नहीं पड़ा है। आप वहां जाइए जहां आपकी सरकार है। क्या हो रहा है वहां पर इसका जवाब देंगे प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या शांत बैठे रहेंगे|यूपी में आकर आप (कांग्रेस नेता) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कानून को हाथ में लेकर वो कानून व्यवस्था खराब न करें इसके लिए सरकार ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन को सख़्त से सख़्त आदेश दिए हुए हैं:




केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा इन वहशी दरिंदों को भरपूर सजा मिलेगी। योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसे गुनहगारों को उनके गुनाहों की सजा देने की पूरी व्यवस्था की है। जो भी जांच अजेंसियां हैं वो काम कर रही हैं|कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की लीडरशिप में संवेदनशीलता नाम की चीज़ नहीं रह गई है। इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की सियासत नहीं की जाती। आपके पास पॉलिटिकल पर्यटन करने के और भी मौके हैं। इस तरह की चीजों पर पॉलिटिकल पर्यटन करना ठीक नहीं|





बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया था| हाथरस गैंग रेप मामले में पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने मंगलवार देर रात पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया| परिवार वाले मना करते रहे लेकिन पीड़िता का देर रात क़रीब 2 30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया|| 



साथ ही घरवालों को भी शव के पास भी नहीं आने दिया गया| हाथरस में गैंगरेप के बाद पीड़िता की मौत और पुलिस की भूमिका को संदेह में रखते हुए विपक्ष सवाल उठा रहा है| परिवार का कहना है कि वह अपनी बेटी को आखिरी बार घर तक नहीं लेकर जा पाए|मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गई और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया|




अपने घर में बंद होने के सवाल पर हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के भाई ने कहा था,''हम उत्तर प्रदेश सरकार से कहेंगे कि न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए। डर की वजह से हम अंदर(घर के) हैं, प्रशासन ने बहुत दबाव डाला हुआ है|पीड़िता का भाई ने कहा है,''हमने पुलिस को कहा कि हम सुबह अंतिम संस्कार करेंगे, ताकि और भी रिश्तेदार आ जाए लेकिन वे नहीं माने और हमें तुरंत अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे हो गए है और उसकी बॉडी खराब हो रही है आपको तुरंत करना चाहिए|




मामला : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने इस दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया| हैवानों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि उसकी गर्दन भी तोड़ दी और जीभ भी काट डाली थी| उसकी रीढ़ की हड्डी में भी जख्म थे, जिससे वह लकवा का शिकार हो गयी थी| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की की हालत काफी गंभीर थी| इस कारण उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था| वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहद नाजुक हालत में दिल्ली भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है|हर जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं|लोग न्याय की मांग कर रहे हैं|






कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर बने हुए हैं| राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि 'यूपी पुलिस की यह शर्मनाक हरकत दलितों को दबाने और उनको 'उनकी जगह' दिखाने के लिए है| हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है|




पुलिस द्वारा हाथरस गैंगरेप पीड़िता का देर रात क़रीब 2.30 बजे अंतिम संस्कार करने के मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने पुलिस द्वारा जबरन किए गए अंतिम संस्कार को घोर अमानवीयता बताया था। इसके साथ ही प्रियंका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांगा की थी|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि,'पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया।अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया।सीएम योगी इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।