नई दिल्ली: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्काण्ड से महिलाओं में भारी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की ओर से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा द्वारा कैण्डल मार्च निकालकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि,"मणिपुर की घटना ने भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है। कोई कल्पना कर सकता है वो भी किसी की मां, बहन या बेटी रही होगी। जिन्होंने कभी बीजेपी को वोट दिया था वो भी ऐसी घटना देकर अक्रोशित है, इसलिए भाजपा का सफाया निश्चित है।"
यह भी पढ़ें: मणिपुर में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, फिर किया गैंगरेप, एक अपराधी गिरफ़्तार
लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की ओर से कैण्डल मार्च कैसरबाग कार्यालय से निकाला गया। परिवर्तन चौक कैण्डल मार्च पहुंचने से ही पहले पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, मीरा वर्धन मेयर प्रत्याशी लखनऊ, वंदना मिश्रा, प्रेमलता यादव, कुलवंत कौर, मुन्नी पाल, वंदना चतुर्वेदी, सरोज यादव करैली आदि शामिल थी। वाराणसी में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने मणिपुर काण्ड के विरोध प्रदर्शन में कैण्डल मार्च का नेतृत्व किया।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर SC सख्त, कहा- सरकार कार्रवाई करे वरना हम...