मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देश की दो तिहाई जनता भाजपा से नाराज, 2024 में भाजपा का सफाया होना तय: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता को धोखा द…

देश की दो तिहाई जनता भाजपा से नाराज, 2024 में भाजपा का सफाया होना तय: अखिलेश यादव
देश की दो तिहाई जनता भाजपा से नाराज, 2024 में भाजपा का सफाया होना तय: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दुगना नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा सरकार में अगर कोई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता है तो सरकार झूठे मुकदमें करती है। जेल भेजकर आवाज दबाती है। पिछले दिनों वाराणसी में दुकानदार ने टमाटर की महंगाई पर प्रदर्शन किया तो उस पर मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया।



अखिलेश यादव आज मैनपुरी के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दिया है। खाने-पीने के दाम पहले से ही बढ़े हुए थे। अब सरकार सब्जियों के दामों की वृद्धि भी नहीं रोक पा रही हैं। टमाटर के साथ ही, अदरक, मिर्जा और अन्य सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। दालों की कीमतें पहले ही आसमान पर है। आखिर इस महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? 


अखिलेश यादव ने कहा कि जो कीमतें बढ़ी है उसका मुनाफा न तो पैदा करने वाले किसानों को मिल रहा है और न तो विक्रेताओं को मिल रहा है। सरकार जानबूझ कर अपने व्यवसायियों को मुनाफा करा रही है। इसी तरह से डीजल-पेट्रोल की कीमत इसीलिए बढ़ाया है जिससे उनके उद्योगपति मित्र मुनाफा कमायें। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली संकट से परेशान है। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए एक भी बिजलीघर नहीं बनाया।



अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर जैसी घटना इधर दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी। इस घटना ने दुनिया में देश की प्रतिष्ठा गिराई है। इस तरह की तस्वीरों से सिर शर्म से झुक जाता है। मणिपुर के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस तरह की कई घटनाएं हुई है। मणिपुर में महीनों से हत्या, लूट, और जघन्य घटनाएं हो रही है। आखिर केन्द्र सरकार की इंटेलिजेंस क्या कर रही है? मणिपुर की घटना के लिए आरएसएस की नफरत फैलाने और बांटने वाली राजनीति जिम्मेदार है। मणिपुर की घटना को देखकर आम लोगों के साथ कभी भाजपा को वोट देने वाली माताएं और बहनें भी आक्रोशित हैं। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। 



अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 35 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो पहले पेड़ लगाए थे वह कागजों पर लगे थे। लगता है इस बार भी कागजों पर ही पेड़ उगेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।