नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है| कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं| पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 4529 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है| बताया जा रहा है कि एक दिन का यह आंकड़ा पूरे विश्व में अब तक का सबसे ज्यादा है|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,'भारत में COVID19 के 2,67,334 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हुई। 4529 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,26,719 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,86,363 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,58,09,302 हो गया है|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,08,296 सैंपल कल टेस्ट किए गए|