नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
AIIMS के निदेशक डॉ। रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम, COVID-19 उपचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देखने के लिए मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम में) जाने की संभावना है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की| उन्होंने ट्वीट कर लिखा माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,अमित जी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गृह मंत्री अमित शाह के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय गृह मंत्री श्री के बारे में सुना| अमित शाह जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना| मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं|