नई दिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और 'पासवान' नाम की किताब का विमोचन किया।
चिराग पासवान ने कहा,'आज हाजीपुर से मैं 'आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत कर रहा हूं। ये यात्रा बिहार के हर ज़िले से होती हुई गुजरेगी। इसका एक ही लक्ष्य है, सबके पास जाना और आशीर्वाद लेना। मुझे किसी को ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है। ये यात्रा मैं अपनी संतुष्टि के लिए निकाल रहा हूं|
अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की जयंती पर पुस्तक विमोचन के दौरान चिराग पासवान ने कहा, "मैं एक शेर का बेटा हूं, कभी नहीं डरूंगा, चाहे लोग हमें कितना भी तोड़ने की कोशिश करें..."लोग हमें तोड़ने की कितनी भी कोशिश कर लें..."
पासवान ने कहा,''Happy Birthday Papa Ji'' आप की बहुत याद आती है।मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्तिथि में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे।आप ही का बेटा हूँ , हार नहीं मानूँगा। मैं जानता हूँ आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। Love You Papa Ji