मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा: दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल

नई दिल्ली: दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'मुझे मुख्यमंत्री हाईकमान ने बनाया है। जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा…

जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा: दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा: दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'मुझे मुख्यमंत्री हाईकमान ने बनाया है। जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''गुजरात मॉडल फेल हो चुका है, अब छत्तीसगढ़ मॉडल देश के सामने प्रस्तुत करना है|



छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से जब राज्य के मुख्यमंत्री पद के संबंध में 2.5 साल के फॉर्मूले के बारे में पूछा गया ,'तो उन्होंने जवाब दिया,'' मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,पीएल पुनिया पहले ही इस पर सफाई दे चुके हैं, मुझे आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैंने अपने नेता से जो कुछ भी चाहा है कह दिया है|




छत्‍तीसगढ़ राज्‍य कांग्रेस में संकट का मामला पार्टी हाईकमान की परेशानी बढ़ा रहा है राज्‍य के 50 से अधिक विधायकों ने लीडरशिप मुद्दे पर आज शु्क्रवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की| ज्‍यादातर विधायक, मौजूदा सीएम भूपेश बघेल के प्रति समर्थन जताने के लिए दिल्‍ली पहुंचे हैं| छत्‍तीसगढ़ के इस संकट में राज्‍य के सीएम भूपेश बघेल को अपने ही मंत्री टीएस सिंहदेव की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है| बघेल और सिंहदेव, दोनों ने ही इसी सप्‍ताह राहुल गांधी से भेंट की थी| दोनों ही नेताओं ने कहा था कि पार्टी आलाकमान जो भी फैसला लेगा, हमें मंजूर होगा|




वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस देवसिंह के बीच चल रही विवाद की खबरें पूरी तरह गलत हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से राज्य में स्थिति की जानकारी देना चाहते थे। उन्होंने राज्य में इस समय चल रही योजनाओं के बारे में बताया, राहुल गांधी प्रभावित भी हुए। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य में आने का न्योता दिया है, जिसे गांधी ने स्वीकार कर लिया है।



पुनिया ने कहा, जहां तक छत्तीसगढ़ के विधायकों का सवाल है, उन्होंने केसी वेणुगोपास और मुझसे मुलाकात की। अगर उन्हें अपनी ताकत दिखानी होती तो वो राहुल गांधी के पास गए होते। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, वो यहां इसके लिए नहीं आए थे। विधायकों का यहां आना मुख्यमंत्री की यात्रा से बिलकुल अलग था।



राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बघेल ने बताया कि राहुल गांधी पहले बस्तर आएंगे और यहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने बताया था कि मुझे पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल का मैसेज मिला था। इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। वहीं, विधायकों के भी दिल्ली जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पार्टी का कोई भी सदस्य अपने नेता से मिलने के लिए जा सकता है।



 उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस शासित दो राज्यों में इस समय मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी में घमासान चल रहा है। राज्य में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक की। बैठक के बाद बघेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को मैंने अपने मन की बात बता दी है। बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मैंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं। वह अगले सप्ताह आएंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।