बाराबंकी: अब से बाराबंकी नगर क्षेत्र में घरेलू गैस एलपीजी की किल्लत कत्तई नही होगी क्योंकि नगर के विभिन्न मोहल्ले अब टोरंट गैस कम्पनी के उपभोक्ता होंगे। शुक्रवार को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत नगर पालिका नवाबगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने वैदिक पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ गैस पाइप लाइन बिछाने का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों से पहले देश मे घरेलू गैस को लेकर हाहाकार मची हुई थी लेकिन उस समय देश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार थी जिससे जनता त्राहि त्राहि मच गई थी और ऊपर घरेलू गैस की उपलब्धता नही हो पाती थी लेकिन 2014 के बाद देश की 14 करोड़ जनता को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए।
अब पूरे देश मे कही भी जनता को एलपीजी के लिये भटकना नही पड़ता है।और उसी जनता के उसी गुस्से ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका।कार्यक्रम के दौरान टोरंट गैस के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार और असिस्टेंट मैनेजर दीपक सिंह का भी सांसद ने आभार प्रकट करते हुए गैस की उपयोगिता के विषय मे विभिन्न जानकारी मौजूद लोगों के साथ मे साझा की |
वहीँ बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे और कहा कि ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कही गई बात सबका साथ और सबका विकास के क्रम में महत्वपूर्ण योजना है।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व राज्य के कुछ जिलों को ही इसमे सम्मिलित किया गया था जबकि बाराबंकी जिले का इस योजना में नाम होना भी बहुत ही सौभाग्य की बात है यहां कि जनता के लिये ये बेहतरीन अवसर होगा।क्योंकि जनता हमेशा ही परेशान थी और निश्चित ही इसका काम बेहतर तरीके से प्रारंभ हुआ है जो आगे चलकर लोगों के लिये फायदेमंद व किफायती साबित होगी।