भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए तैयार
नई दिल्ली: भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास 'वीर गार्जियन-2023' आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए तैयार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास 'वीर गार्जियन-2023' आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं। संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स चार एफ-2 और चार एफ-15 विमानों के साथ भाग लेगा।
जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे, जिसमें यह पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग में बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है। इस तरह यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित होंगे। दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरण में बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरान सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों पक्षों के विशेषज्ञ विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी निपुणता और दक्षता साझा करने के लिए भी चर्चा करेंगे। अभ्यास 'वीर गार्जियन' दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।