मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“2023 हमारा है, 2024 भी हमारा होगा ”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''डबल इंजन (BJP) की सरकार फेल हो चुकी है, अब नहीं चलने वाली है। 2023 हमारा है 2024 भी हमारा होगा। NDA के 2024 में 10 साल पूरे होंगे। महंगाई बेरोजगार…

“2023 हमारा है, 2024 भी हमारा होगा ”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
“2023 हमारा है, 2024 भी हमारा होगा ”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''डबल इंजन (BJP) की सरकार फेल हो चुकी है, अब नहीं चलने वाली है। 2023 हमारा है 2024 भी हमारा होगा। NDA के 2024 में 10 साल पूरे होंगे। महंगाई बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं। केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे वे कहीं दिखाई नहीं दे रही है|



 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''वह (केंद्रीय गृह मंत्री ए शाह) लोकसभा चुनाव के लिए (राज्य में) आ रहे हैं न कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए।  सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''भाजपा अपने दो पसंदीदा विषयों को आगे बढ़ा रही है -धर्मांतरण और ध्रुवीकरण। 



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,,''पिछले 4 साल में हमारी पार्टी ने किसानों, महिलाओं सहित सभी समूहों की आय बढ़ाई|



सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''वे (अमित शाह) लोकसभा की तैयारी के हिसाब से यहां आ रहे हैं। विधानसभा के हिसाब से उनका दौरा नहीं दिखाई दे रहा। उनके दो प्रिय मुद्दे धर्मांतरण और सांप्रदायिकता को लेकर वे (भाजपा) चल रहे हैं|



सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''हमारी पार्टी विभिन्न वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने पर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति पर हमने ध्यान दिया है। इसमें हमें सफलता भी मिली है|



कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए बघेल, बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने की घोषणा 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के कुटेना में आयोजित कुम्भकार समाज के महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए ग्राम बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के लोगों को नये वर्ष और छेरछेरा-पुन्नी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान है। कोई भी संस्कार, वैवाहिक कार्य एवं पारिवारिक कार्य इस समाज के योगदान के बिना पूरा नहीं होता है। मेहनतकश कुम्भकार समाज का हमारे समाजिक कार्याें में योगदान युगों से चलता आ रहा है। इसके बावजूद भी आज कुम्भकार समाज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में कुंभकार समाज का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पहले लोग मिट्टी के बर्तनों का अधिक उपयोग करते थे। लेकिन आधुनिकता के दौर में स्टील, जर्मन और प्लास्टिक का उपयोग अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदर वस्तुएँ की बिक्री हाथों हाथ हो जाता है। इस प्रतिस्पर्धा में कुम्भकार समाज को टिकना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के व्यवसाय को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना की गई है। लेकिन शिकायतें मिल रही है कि ग्लेजिंग यूनिट से कुंभकारों को काम नहीं मिल रहा है। ग्लेजिंग यूनिट को चलाने प्रोफेशनल रूप से निरंतर कार्य करते रहने की आवश्यकता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकारों की सुविधा के लिए 9 हजार चॉक वितरित किए हैं। कई लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों से उन्हें दिए गए इलेक्ट्रिक चॉक को वापस लेकर काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध कराने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकार समाज के लोग पारंपरिक व्यवसाय के अलावा खेती किसानी से भी जुड़े हैं। सरकार ने धान खरीदी हेतु बेहतर प्रबंध की है। इसके तहत उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी, उठाव, परिवहन के कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहे हैं। साथ ही राशि का भुगतान भी दो दिनों में हो रहा है। अब तक प्रदेश में 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने ऐसे किसान जो अब तक धान नही बेच पाये हैं, उनसे संबंधित उपार्जन केन्द्र में धान बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कुंभकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित विभिन्न बर्तन व अन्य उत्पाद को पकाने के लिए लकड़ी की जगह गो-कास्ट का उपयोग करने की अपील की। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने प्रत्येक विकासखंड में दो रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जा रहा है। यहां जमीन, शेड, बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि सरकार शैक्षणिक संस्थाओं के रंग रोगन के लिए 1 हजार करोड़, आईटीआई में नया ट्रेड खोलने 1200 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार गरीब, किसानों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज के मांग पर बासीन में ग्लेजिंग यूनिट स्थापित करने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 



विद्यायक अमितेश शुक्ल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि कुंभकार मिट्टी को अपने मन माफिक जैसे सुन्दर रूप देते हैं, वैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित कर लोगों को छत्तीसगढ़िया होने का एहसास कराया है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।