मुंंबई: एनसीपी प्रमुख और वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के मुकाबले के लिए किसी भी वैकल्पिक फ्रंट से कांग्रेस को बाहर नहीं रखा जा सकता | उन्होंने कहा, ''यदि कोई वैकल्पिक ताकत तैयार करनी है तो ऐसा कांग्रेस को साथ में लेकर ही किया जा सकता है| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवार ने अपने दिल्ली स्थित निवास पर मंगलवार (22 Jun) को आठ दलों के विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की थी|
मिशन-2024' के लिए तीसरे मोर्चे की अटकलों के बीच आज यानी शुक्रवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा,'बैठक (राष्ट्र मंच की बैठक) में गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई लेकिन अगर कोई वैकल्पिक ताकत (alternative Force) खड़ा करना है, तो यह कांग्रेस को साथ लेकर ही किया जाएगा। हमें इस तरह की ताकत चाहिए और यह बात मैंने उस बैठक में कही थी|
''' क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार नए वैकल्पिक गठबंधन का चेहरा होंगे? यह पूछे जाने पर पवार ने कहा कि,''हमने चर्चा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। मैंने वर्षों तक ऐसा किया लेकिन अभी मैं सभी को एक साथ रखने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करूंगा|
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना विस्तार करने का अधिकार है। हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ाने के लिए ऐसे बयान भी देते हैं। इसी तरह, अगर कांग्रेस ऐसा कुछ कहती है (अगले चुनाव अकेले लड़ने के लिए) तो हम इसका स्वागत करते हैं, क्योंकि यह उनका अधिकार (अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए) है। दरअसल, हाल में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने स्थानीय निकाय और अगले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेने का ऐलान किया था| महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि ,''महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी।
साथी उन्होंने यह भी कहा कहा था,''5 साल तक उद्धव ठाकरे की सरकार को कांग्रेस का पूरा समर्थन है। 5 साल तक हमारी तरफ से इस सरकार को कोई भी तकलीफ नहीं है|