मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 2 कंपनियों के 24 ठिकानों पर मारा छापा

नई दिल्‍ली : पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग ने 07.12.2021 को रिफाइंड लेड, लेड एलॉय तथा लेड ऑक्साइड के दो प्रमुख विनिर्माताओं एवं आपूर्तिकर्ताओं के विरोध तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी कार्रवाई में पश्चिम…

आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 2 कंपनियों के 24 ठिकानों पर मारा छापा
आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 2 कंपनियों के 24 ठिकानों पर मारा छापा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग ने 07.12.2021 को रिफाइंड लेड, लेड एलॉय तथा लेड ऑक्साइड के दो प्रमुख विनिर्माताओं एवं आपूर्तिकर्ताओं के विरोध तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी कार्रवाई में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश राज्यों में इनके 24 परिसरों को शामिल किया गया।



तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई के दौरान यह पाया गया है कि ये समूह फर्जी खरीद तथा महंगी कीमत पर खरीद का सहारा लेकर कर योग्य आय को छिपाने में लिप्त हैं।



जांच में स्पष्ट रूप से पता चला है कि इन दोनों समूहों ने विभिन्न व्यक्तियों, मालिकाना संस्थाओं तथा कंपनियों के नाम पर लगभग 250 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दर्ज की है। तलाशी अभियान के दौरान जुटाए गए सबूतों से आगे पता चलता है कि ऐसी फर्जी खरीदारी करने के लिए स्टॉक रजिस्टर, परिवहन दस्तावेज, ई-वे बिल आदि तैयार किए गए हैं। आवास प्रवृष्टि करने वाले कई लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सामग्री की आपूर्ति के बिना फर्जी बिल सौंपें हैं।


https://www.thevirallines.net/india-news-income-tax-raids-at-more-than-40-locations-of-surat-s-main-group


समूहों में से एक के व्यावसायिक परिसर से जब्त किए गए दस्तावेजों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि कच्चे माल की खरीद के दौरान व्यवस्थित तरीके से अधिक व्यय दर्ज किया गया है। निर्धारिती समूह के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा अतिरिक्त राशि नकद रूप में वापस प्राप्त की जाती है। समूह के कर्मचारियों में से एक ने स्वीकार किया है कि वास्तव में आपूर्ति की गई सामग्रियों के स्थान पर बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्रियों के लिए अधिक कीमत दर्ज करके व्यय को बढ़ाकर दिखाया गया है।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-income-income-tax-raid-in-delhi


अचल संपत्तियों में नकद में किए गए बेहिसाब निवेश का संकेत देने वाले भौतिक दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में आपत्तिजनक साक्ष्य भी पाए गए हैं और उन्हें जब्त किया गया है।



तलाशी कार्रवाई में करीब 53 लाख रुपये मूल्य के जेवरात जब्त किए गए हैं, जबकि चार बैंक लॉकरों की जांच होना बाकी है।आगे की जांच जारी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।