मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे' : चित्रा, रुबिका, अमन, अमीश और सुधीर समेत....इन 14 न्यूज एंकरों का INDIA ने किया बहिष्कार

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) आजतक की चित्रा त्रिपाठी, अमन चोपड़ा, रुबिका लियाकत, अमीश देवगन और सुधीर चौधरी समेत 14 एंकर्स के शो में अपने प्रवक्ता नही…

हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे' : चित्रा, रुबिका, अमन, अमीश और सुधीर समेत....इन 14 न्यूज एंकरों का INDIA ने किया बहिष्कार
हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे' : चित्रा, रुबिका, अमन, अमीश और सुधीर समेत....इन 14 न्यूज एंकरों का INDIA ने किया बहिष्कार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) आजतक की चित्रा त्रिपाठी, अमन चोपड़ा, रुबिका लियाकत, अमीश देवगन और सुधीर चौधरी समेत 14 एंकर्स के शो में अपने प्रवक्ता नहीं भेजेगा| INDIA गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक के बाद 'इंडिया' ने यह फैसला लिया है| विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की मुंबई बैठक में बनी कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों की पहली मीटिंग बुधवार को दिल्ली में हुई| समन्वय समिति की पहली बैठक के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तय किया है कि वो अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को इन टीवी एंकर्स के शो में भेजना बंद करेंग|



इन 14 टीवी एंकर्स के नाम- अदिति त्यागी,अमन चोपड़ा,अमीश देवगन,आनंद नरसिम्हन, अर्णब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव , चित्रा त्रिपाठी , गौरव सावंत ,नविका कुमार;  प्राची पराशर; रुबिका लियाकत; शिव अरुर; सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा है।"



कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर कहा,''हर रोज शाम 5 बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है।  ऐसे में INDIA गठबंधन ने तय किया है कि 'हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे' ....हमारा उद्देश्य है ‘नफरत मुक्त भारत’ ,  जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA|



कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,हर रोज शाम पाँच बजे से कुछ चैनल्स पर नफ़रत की दुकानें सजायी जाती हैं।  हम नफ़रत के बाज़ार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हमारा उद्देश्य है ‘नफ़रत मुक्त भारत’।  बड़े भारी मन से यह निर्णय लिया गया कि कुछ एंकर्स के शोज़ व इवेंट्स में हम भागीदार नहीं बनें। हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ आदि से हम लड़ते आएँ हैं और लड़ते रहेंगे लेकिन समाज में नफ़रत नहीं फैलने देंगे।  मिटेगी नफ़रत ~ जीतेगी मुहब्बत।  जुड़ेगा_भारत_जीतेगा_इण्डिया


INDIA गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल कमेटी ने बुधवार को कहा, " देश के अलग-अलग हिस्सों में संयुक्त सार्वजनिक रैली करने का फैसला किया है। पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मु्द्दे पर भोपाल में होगी...समन्वय समिति ने सीटों का बंटवारा तय करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। यह निर्णय लिया गया कि सदस्य दल बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द निर्णय लेंगे|



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक के बाद कहा, "आज बैठक में जो भी चर्चा हुई उसे केसी वेणूगोपाल ने आपके सामने रखा है। सारे घटनाक्रम पर नज़र रखते हुए INDIA अलायंस अपनी रणनीति पर काम कर रही है।"


बैठक बेहद सकारात्मक रही, सभी विषय पर चर्चा हुई

INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बेठक के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "बैठक बेहद सकारात्मक रही, सभी विषय पर चर्चा हुई। पहली जो रैली होगी वह भोपाल में होगी और सीट शेयरिंग पर जल्द बात बनेगी। कास्ट सेंस पर बात होगी|



सीटों के बंटवारे को जल्द ...

 INDIA गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान ने कहा, " सीटों के बंटवारे को जल्द अंजाम दिया जाएगा। भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक बड़ी रैली की जाएगी। जातीय जनगणना के मुद्दे को सभी मौजूद सदस्यों ने जोर-शोर से उठाने की बात कही है|



INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक के बाद PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, " मध्य प्रदेश में बड़े-बड़े घपले हुए हैं, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दें पर चर्चा हुई है|


अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली

INDIA गठबंधन की समन्यवय समिति की बैठक के बाद AAP पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा, " जल्द से जल्द तमाम पार्टियां सीट शेयरिंग करने पर फैसला लेंगी। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली की जाएगी। कास्ट सेंस को उठाया जाएगा|



INDIA गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, " मैंने यह बात रखी है कि INDIA गठबंधन के दलों के पास जो सीट (लोकसभा) पहले से ही हैं, उन पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए जब तक जिस पार्टी के पास सीट है, वह उसे छोड़ना न चाहे। भाजपा, NDA और गठबंधन के बाहर के दलों के पास जो (लोकसभा) सीटें हैं, उनके बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए|


ये बैठक टांय टांय फिस्स साबित हुईभाजपा

INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है| सुशील मोदी ने कहा, "लोगों को उम्मीद थी कि इस गठबंधन का कौन नेतृत्व करेगा, वो नाम तय किया जाएगा। सीटों के बंटवारे में भी तेजी नहीं आई। इस बैठक से उम्मीद थी कि सीटों के बंटवारे का कोई फॉर्मूला तय किया जाएगा। सनातन विरोधी बयानों पर भी कोई चर्चा नहीं हुई...ये बैठक चाय पार्टी से ज्यादा कुछ नहीं थी। ये बैठक टांय टांय फिस्स साबित हुई|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।