मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

J&K में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल, मेजर, DSP समेत 5 जवान शहीद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग…

J&K में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल, मेजर, DSP समेत 5 जवान शहीद
J&K में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल, मेजर, DSP समेत 5 जवान शहीद | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट  और एक जवान ने अपनी जान गंवा दी है। ऑफिसर 19 RR की कमान संभाल रहे थे|  अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। एक जवान रवि कुमार की मौत मंगलवार को राजौरी में हुई। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। 




राजौरी मुठभेड़ पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर सौमीत पटनायक ने बताया,''इस ऑपरेशन का नेतृत्व भारतीय सेना का कुत्ता केंट और उसका हैंडलर कर रहे थे। जब केंट आतंकियों की लोकेशन के काफी करीब आ गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस ऑपरेशन के दौरान सैनिक केंट, तीन सैनिक और एक अन्य को चोटें आईं। एक सैनिक रवि कुमार की चोटों के बाद खून की कमी के कारण मृत्यु हो गई। घायल जवानों का इलाज चल रहा है|



 जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर के पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अनंतनाग मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले DSP हुमायूं मुजम्मिल भट्ट का बडगाम में अंतिम संस्कार किया गया।



अनंतनाग में गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जहां कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, वहां तलाशी अभियान जारी है। अनंतनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट्ट की मृत्यु पर जम्मू में लोगों ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।



....अपने माता-पिता का अकेला बेटा था : मेजर आशीष धोनक के चाचा

मेजर आशीष धोनक के चाचा दिलावर सिंह ने बताया, "वे अपने माता-पिता का अकेला बेटा था, उनकी 3 बहनें थी। आशीष की एक 2.5 साल की बेटी भी है। वे अक्टूबर में घर आने वाले थे।"



 ...उनके दो बच्चे हैं: कर्नल मनप्रीत सिंह के ससुर

पंचकुला, हरियाणा: अनंतनाग मुठभेड़ में वीर गति को प्राप्त कर्नल मनप्रीत सिंह के ससुर जगदेव सिंह ने बताया, "हमें इस बारे में कल बुधवार शाम पता चला। उनके दो बच्चे हैं। अभी उनको सेना मेडल भी मिला था। बताया जा रहा है कि 4-5 बजे तक उनका शव मोहाली पहुंच जाएगा। अभी उनकी पत्नी कुछ बोलने की हालात में नहीं है।"



अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के साला वीरेंद्र गिल ने बताया, "मेरी उनसे बुधवार सुबह 6:45 पर हुई थी और उन्होंने कहा था कि वे अभी ऑपरेशन में हैं और बाद में बात करूंगा। वे बहुत अच्छे इंसान थे और उन्हें अपने कार्यों की वजह से सेना मेडल भी मिला था। उनको मेरी तरफ से सलाम है।"


प्रियंका गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर, पुलिस के एक डीएसपी, एक सैनिक और एक एसपीओ की मौत पर शोक जताया और कहा कि पूरा देश एक सुर में आतंकी कृत्य की निंदा कर रहा है।



प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के दो अधिकारियों समेत पांच वीर जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है। पूरा देश एक स्वर में आतंकी मंसूबों की निन्दा करता है। वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश सदैव उनका व उनके परिवार का ऋणी रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।



यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है..: हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 अनंतनाग मुठभेड़ पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...वे अपने देश में ही थे और आतंकवादियों ने ऐसा किया। सरकार को इसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए...कई सालों बाद इतनी गंभीर घटना घटी है...इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"


सेना 'आतंकवादियों' को वहां भेजेगी जहां उनको जाना चाहिए: केशव प्रसाद मौर्य

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कोई भी आतंकवादी कहीं भी छिपा हो हमारी सेना उसे खोज निकालेगी और उनको वहां भेजेगी जहां उनको जाना चाहिए..."


अनंतनाग में मुठभेड़ पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, "संसद के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को वहां जरूर उठाएंगे।"



जिस दिन हमारे जवान शहीद हुए, उस दिन प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जश्न मना रही थी: मनोज झा

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, "कल हमारे जवानों की शाहदत हुई, प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जश्न मना रही थी। उनको जश्न मनाने का अधिकार है लेकिन वे थोड़ा इंतजार कर सकते थे। वे इसको 1-2 दिन टाल सकते थे।"


जवानों की शहादत हुई, उसी समय भाजपा के हेडक्वार्टर में जश्न मनाया जा रहा था:प्रियंका चतुर्वेदी

अनंतनाग मुठभेड़ पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "कल जो हुआ है बहुत ही निंदनीय है। जवानों की शहादत हुई। उसी समय भाजपा के हेडक्वार्टर में जश्न मनाया जा रहा था। भारत पाकिस्तान का मैच कुछ दिन पहले भी हुआ है। पाकिस्तान जब आतंकी माहौल बनाता है तो उनके साथ किसी प्रकार का संवाद नहीं होना चाहिए चाहे वे खेल के मैदान पर ही क्यों ना हो। भाजपा वे सरकार जो पहले कहती थी 56 इंच का सीना दिखाएंगे और बिना बुलावे के पाकिस्तान चल जाते हैं। शपथ ग्रहण पर उनके(पाकिस्तान) प्रधानमंत्री को बुलाया गया। अगर अब कोई मैच होता है तो हम उसका विरोध करेंगे।"


....आप किस खुशी में फूल बरसा रहे हैं?:राउत 

 शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, "जिस सयम PM के ऊपर फूल बरसाए जा रहे थे उस समय आतंकी हमारे जवानों पर गोलियां बरसा रहे थे जिसमें 3 वरिष्ठ अधिकारी शहीद हो गए... आप किस खुशी में फूल बरसा रहे हैं? क्या आपको यह सब देखकर दुख नहीं होता? आपकी तरफ से कोई बयान तक नहीं आया है|


श्रीनगर में सेना के अफसर वीर गति को प्राप्त हुए और भाजपा कार्यलाय में उत्सव मनाया जा रहा है: शिवानंद तिवारी

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, "मणिपुर में आग लगी है, श्रीनगर में सेना के अफसर वीर गति को प्राप्त हुए और भाजपा कार्यलाय में उत्सव मनाया जा रहा है। सरकार इस तरह से चलती है? देश के प्रधानमंत्री, मुखिया की कोई जिम्मेदारी नहीं कि देश के कौने में आग लगी है। उनको कोई चिंता नहीं कि सेना के लोग मारे जा रहे हैं। फूल बरसाओ और भगवान का दर्ज़ा दो| 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।