मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए भारत-चीन की सेना ने की बातचीत, वार्ता रही 'अनिर्णायक'

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए भारत-चीन की सेना ने बातचीत की।दोनों पक्षों के ब्रिगेड कमांडरों ने चुशुल में मुलाकात की। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली, ल…

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए भारत-चीन की सेना ने की बातचीत, वार्ता रही 'अनिर्णायक'
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए भारत-चीन की सेना ने की बातचीत, वार्ता रही 'अनिर्णायक' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए भारत-चीन की सेना ने बातचीत की।दोनों पक्षों के ब्रिगेड कमांडरों ने चुशुल में मुलाकात की। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली, लेकिन वार्ता 'अनिर्णायक' रही




 दोनों पक्षों ने उन बिंदुओं से सैन्य बलों को हटाने पर चर्चा की, जहां वह एक-दूसरे के आमने-सामने डटे हैं। दोनों पक्षों के बीच बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली, लेकिन वार्ता 'अनिर्णायक' रही।





उधर,''चीन ने पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी हिस्से में स्पैंगगुर गैप में हजारों सैनिकों, टैंकों-होवित्जर तोपों को जुटा लिया है। चीनी सैनिक भारतीय जवानों से राइफल रेंज के भीतर तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि चीन की ओर से की गई तैनाती के बाद से भारतीय सैनिक हाई अलर्ट पर हैं।




भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर चुशुल के पास पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी तट के पास ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर अपनी पहुंच स्थापित कर ली है। इसके बाद चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 30 अगस्त से स्पैंगगुर गैप में उत्तेजक सैन्य तैनाती की है, जो कि गुरुंग हिल और मागर हिल के बीच स्थित है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।