मुख्य सामग्री पर जाएँ
7 नवंबर 2026

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र': सदन में बोले IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको

नई दिल्ली: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको का संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में स्वागत किया।इसके बाद सांसदों को संबोधित करते हुए IPU के अध्यक्ष दुआर…

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र': सदन में बोले IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र': सदन में बोले IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको का संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में स्वागत किया।इसके बाद सांसदों को संबोधित करते हुए IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने कहा कि,''इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) संसदीय कूटनीति की सबसे पुरानी संस्था है, इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन 130 साल पुरानी संस्था है। IPU ने अपने कामों की वजह से दो नोबेल शांति पुरस्कार जीते। IPU सबके लिए लोकतंत्र की रक्षा करता है|




IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने कहा कि,'''भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, भारत अपने लोगों की राजनीतिक और धार्मिक आस्था का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री आपके नेतृत्व में पिछले वर्षों में भारत में काफी आर्थिक और सामाजिक प्रगति हुई है|अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पुर्तगाल सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में सुधार प्रक्रिया और भारत को शामिल करने का समर्थन करता है।


उन्होंने अपने भाषण में पुर्तगाल और भारत के रिश्ते के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों देश के 500 साल से ज्यादा पुराने रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कहना चाहूंगा कि दोनों देश केवल मित्र ही नहीं बल्कि भाई हैं।


ड्यूएर्ट पाशेको के संबोधन से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय लोकतंत्र है और देश की 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। आजादी के पिछले 74 साल में हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली केवल मजबूत हुई है। अब हम आजादी के 75 साल का आनंद ले रहे हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 2 नवंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।