मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 1.32 लाख नए मामले, 2,713 मरीजों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दो दिन से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि शुक्रवार को सामने आए मामलों में हल्की गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नए केस…

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 1.32 लाख नए मामले, 2,713 मरीजों की मौत
भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 1.32 लाख नए मामले, 2,713 मरीजों की मौत | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दो दिन से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि शुक्रवार को सामने आए मामलों में हल्की गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 2713 मरीजों की मौत हुई है। पिछले कई दिनों से दैनिक मामले कम हो रहे थे, जिसके चलते कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा रहा है।



महाराष्ट्र और कर्नाटक में अभी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली में कंपनियों के खुलने से अब प्रवासी मजदूरों ने आना शुरू कर दिया है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार,''भारत में COVID19 के 1,32,364  नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,85,74,350 हुई। 2,713 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,40,702 हो गई है।  2,07,071 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,65,97,655 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,35,993 है।




देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 हुआ।




भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।