मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है| मझोला थाना इलाके के बुद्धि विहार में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है| पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो युवक और दो युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है|रैकेट का संचालन मकान मालिक खुद कर रहा था। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर मकान स्वामी के साथ दो महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मझोला थाना इलाके के पॉश कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 4 लोगों को गिरफ़्तार किया। मुरादाबाद के एसपी सिटी ने बताया, "दो महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया की एक घर में बाहरी लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता है| उस घर में गलत कार्य कराया जा रहा है. जिससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और कॉलोनी की बदनामी हो रही है|लोगों का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई|
पुलिस ने मौके पर सुधीर सैनी, कटघर के पीतल बस्ती निवासी युवक सूरज पाल व दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इनमें एक महिला कांशीराम नगर और दूसरी महिला बुद्घि विहार निवासी है।
पुलिस को मौके से आपत्ति जनक सामग्री, शक्तिवर्धक गोलियां और करीब छह हजार रुपये भी मिले हैं। आरोपी सुधीर ने पुलिस को बताया कि वह अलग-अलग स्थान से महिलाओं और युवतियों को बुलाता था। आरोपी सूरज ने बताया कि वह नमकीन बनाकर बेचता है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।