नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,34,154 नए मामले सामने आए और 2,887 मरीजों की मौत हुई। देश में कुछ दिनों से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,34,154 नए COVID19 मामले और 2,887 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,84,41986 हो गई है|
भारत में COVID19 के 1,34,154 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,84,41,986 हुई। 2,887 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,37,989 हो गई है। 2,11,499 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,63,90,584 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,13,413 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,26,265 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,10,43,693 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,37,82,648 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 21,59,873 सैंपल कल टेस्ट किए गए|