लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा नेताओं और समर्थकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर कई मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले जाने के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला हैं| उन्होंने कहा कि,'',''भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस से धक्का - मुक्की की और अपराधी को छुड़ा ले गए। प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?
भाजपा नेताओं और समर्थकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा ले जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा,'''यूपी सरकार का दावा रहता है कि प्रदेश "अपराधमुक्त" हो चुका है, सारे अपराधी प्रदेश छोड़ चुके हैं।लेकिन, असलियत देखिए। आज कानपुर पुलिस एक बड़े अपराधी को पकड़ने पहुंची तो भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस से धक्का - मुक्की की और अपराधी को छुड़ा ले गए। प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?
बुधवार को कानपुर में पुलिस टीम के सामने ही कई मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर को भगा ले जाने का मामला सामने आया था| कानपुर जनपद में बुधवार को उस वक्त देखने को मिला जब एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोच लिया और उसे थाने ले जा रही थी। इस दौरान भाजपा नेता की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। इस मामले में आलाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर सिंह भदौरिया का भी नाम सामने आ रह है| इस वीडियो के मुताबिक, स्थानीय बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया और उनके समर्थक पुलिस पर हमला करते दिख रहे | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर सिंह भदौरिया भी वीडियो में दिख रहे| ये घटना कानपुर के नौबस्ता के उस्मानपुर इलाके की है|
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में आज बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया की जन्मदिन पार्टी में हिस्ट्रीशीटर और हत्या के प्रयास में वांछित मनोज सिंह के शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली। इस जानकारी पर नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची। पुलिस ने भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी से हिस्ट्रीशीटर मनोज को पकड़ लिया और जब जीप में बैठाकर ले जाने लगी, तभी बीजेपी नेता और उसके समर्थकों ने घेराव कर लिया। पुलिस को धक्का-मुक्की और अपशब्दों की बौछार करते हुए भाजपा नेता व उनके समर्थकों ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्त से छुड़ाकर भगा दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शन बनी भाजपाईयों का इतना बड़ा दुस्साहस देखती रह गई। हालांकि इंस्पेक्टर ने दौड़कर पीछा किया, लेकिन भीड़ में हिस्ट्रीशीटर भाग निकला।
इस मामले में एडीसीपी दक्षिण बसंतलाल ने बताया कि बीजेपी दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जिसमें गंभीर धाराओं में वांछित अपराधी मनोज सिंह भी पहुंचा था। जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। पुलिस की टीम बीजेपी नेता के कार्यक्रम में पहुंची और वहां से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार का अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान नारायण सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस ??े जब हिस्ट्रीशीटर को छोड़ने से मना किया तो बीजेपी नेता और उसके समर्थक भड़क गए और पुलिस से झड़प पर उतारू हो गए। इसी बीच कुछ समर्थकों ने जीप में बैठे हिस्ट्रीशीटर को जीप से उतार कर भगा दिया। हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में 27 मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट (साउथ जोन) ने बताया कि मामले में प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हिस्ट्रीशीटर की तलाश में टीमें लगा दी गई है। वहीं मामले में हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगा दी गई है। अन्य लोगों की पहचान वीडियो फुटैज के आधार पर करते हुए कार्यवाही की जाएगी।