नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में 20 फीसदी से ज़्यादा कमी आई है| भारत में पिछले 24 घंटे में 28, 204 मामले सामने आए और 373 लोगों की मौत हुई है| इससे कोरोना के कुल मामले 31,998, 158 हो गए हैं| वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 388,508 है| पिछले 24 घंटे में 41, 511 लोग ठीक हुए हैं| देश में कोरोना से कुल मौतों की बात करें तो उनकी संख्या 428, 682 है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,204 नए मामले आए, 41,511 रिकवरी हुईं और 373 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
COVID19 कुल मामले: 3,19,98,158 सक्रिय मामले: 3,88,508 कुल रिकवरी: 3,11,80,968 कुल मौतें: 4,28,682
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 54,91,647 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,45,00,268 हुआ।