मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जंतर-मंतर पर सांप्रदायिक और भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा समेत 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ नारेबाजी के मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है|दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर के पास भ…

जंतर-मंतर पर सांप्रदायिक और भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा समेत 6 गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर सांप्रदायिक और भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा समेत 6 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ नारेबाजी के मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है|दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में सभी छह लोगों अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया है|



बता दें कि जंतर मंतर पर रविवार को कुछ लोगों ने जमा होकर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की थी और भड़काऊ बयान भी दिए थे| इसका वीडियो भी वायरल हुआ था| पुलिस का कहना था कि इसे अश्विनी उपाध्याय ने आयोजित किया था, इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है|




सुप्रीम कोर्ट के वकील और दिल्ली BJP के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्‍याय की ओर से आयोजित किया गया था। उपाध्याय ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम के दौरान इस तरह के भड़काऊ नारे नहीं लगाए गए जो सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए और दोपहर तक खत्म हो गए।



देश की राजधानी दिल्‍ली के जंतर-मंतर इलाके में एक 'मार्च' में कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए गए| प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा और जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिलाएंगे जैसे भकडाऊ नारे लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब इस संबंध में अब FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह स्‍थान देश की संसद और शीर्ष सरकारी दफ्तरों से कुछ ही किलोमीटर दूर है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।