नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 3,82,315 नए मामले आए, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है| देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 3,780 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2,26,188 हो गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में COVID19 के 3,82,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हुई। 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है।देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए|