नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल में महंगाई का सिलसिला शुरू हो गया है| कोरोना वायरस संक्रमण के भारी संकट के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने लगातार झटके पर झटके देने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ है।
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में बुधवार को 19 पैसे का इजाफा किया, जिसके बाद दिल्ली में बुधवार 6 बजे से पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। उधर, डीजल के दामों में 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 81.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल उछल कर 90.55 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 80.91 रुपये प्रति लीटर पर चला गया था क्योंकि दिल्ली पेट्रोल जहां 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था तो डीजल भी 18 पैसे का छलांग लगा गया था।
दिल्ली में आज पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.12 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 90.92 रुपये और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है।
यहां पर बता दें कि पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, पुदुचेरी, असम और तमिलनाडु) में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। सरकारी तेल कंपनि???ों (Government Oil Companies) ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की है।