नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 4,01,078 नए मामले आए, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,18,92,676 हो गई है| देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 4,187 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2,38,270 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,078 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,18,92,676 हुई। 4,187 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,79,30,960 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हुआ।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)