नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी से लोग दहशत में हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। फिलहाल, कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। देश में शनिवार को पहली बार रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3523 की जान चली गई है। यह एक दिन में एक अब तक के सर्वाधिक मामले हैं|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,'' भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,' भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए|