मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: पंचायत चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना से 8 महीने की गर्भवती का निधन, बोली प्रियंका गांधी- प्रशासनिक लापरवाही ने छीन लीं दो मासूम जिंदगियां , EC को जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे मतदानकर्मियों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है| जौनपुर में 8 महीने की गर्भवती महिला की कोरोना से मौत हो गई है| 8 महीने की गर्भवती महिला के निधन पर…

यूपी: पंचायत चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना से 8 महीने की गर्भवती का निधन, बोली प्रियंका गांधी- प्रशासनिक लापरवाही ने छीन लीं दो मासूम जिंदगियां , EC को जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी
यूपी: पंचायत चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना से 8 महीने की गर्भवती का निधन, बोली प्रियंका गांधी- प्रशासनिक लापरवाही ने छीन लीं दो मासूम जिंदगियां , EC को जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे मतदानकर्मियों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है| जौनपुर में 8 महीने की गर्भवती महिला की कोरोना से मौत हो गई है| 8 महीने की गर्भवती महिला के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है| साथ ही उन्होंने 8 महीने की गर्भवती की मौत के लिए चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया| 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''जौनपुर की कल्याणी अग्रहरी शिक्षिका थीं और 8 महीने की गर्भवती थीं। चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना के चलते उनका निधन हो गया। प्रशासनिक लापरवाही ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं। एक अनुमान के मुताबिक इन चुनावों के दौरान 500 से अधिक शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी है।  इस मसले पर चुनाव आयोग को जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी।




बता दें कि खबर के मुताबिक,''अपनी नौकरी के पहले महीने में ही, 27 वर्षीय सहायक अध्यापिका कल्याणी अग्रहरि, 15 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी नहीं करना चाहती थी|  वो आठ महीने के गर्भ से थी, और एक जगह पर लंबे समय के लिए बैठना, उसके लिए आसान नहीं रहने वाला था| 9 अप्रैल को, कल्याणी अपने पति के साथ पटायला ग्राम पंचायत से, 30 किलोमीटर का सफर तय करके, जौनपुर विकास भवन आवेदन दाख़िल करने गई, कि वो चुनाव ड्यूटी पर नहीं आ पाएगी|



कल्याणी अग्रहरि ने लिखा है, ‘मैं एक प्राइमरी स्कूल टीचर हूं, और खुताहन ब्लॉक में मोइना कंपोज़िट स्कूल में तैनात हूं| मुझे चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है, और मेरा कोड नंबर 24146 है| गर्भावस्था की नाज़ुक स्थिति के कारण, मैं ड्यूटी पर नहीं आ पाउंगी| इसलिए ज़िला चुनाव अधिकारी से विनम्र निवेदन है, कि मुझे चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए’| बता दें कि,.''चुनाव ड्यूटी के बाद टीचर की जौनपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई| परिवार के अनुसार उसके मृत्यु प्रमाण पत्र में लिखा है, कि वो कोविड पॉज़िटिव थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।