नई दिल्ली: भारत में फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं| देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,759 नए मामले सामने आए हैं| कल (शुक्रवार) यह आंकड़ा 44,658 पर था| नए मामलों के साथ ही देशभर में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गई है|
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले आए और 509 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 32,801 मामले और 179 मौतें शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 2.66% और रिकवरी रेट 97.56% है|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले आए, 31,374 रिकवरी हुईं और 509 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब तक देशभर में कुल 3,18,52,802 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की संख्या 31,374 है|
कुल मामले: 3,26,49,947
सक्रिय मामले: 3,59,775
कुल रिकवरी: 3,18,52,802
कुल मौतें: 4,37,370
कुल वैक्सीनेशन: 62,29,89,134
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,68,87,602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|