मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेरिका ने अफगानिस्तान में ISIS के ठिकानों पर किया ड्रोन हमला, एक आतंकी मारा गया।

गुरुवार को हुए काबुल धमाके में अपने 13 सैनिकों को गंवाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट-के (ISIS-K) के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट-के को निशाना बनात…

अमेरिका ने अफगानिस्तान में ISIS के ठिकानों पर किया ड्रोन हमला, एक आतंकी मारा गया।
अमेरिका ने अफगानिस्तान में ISIS के ठिकानों पर किया ड्रोन हमला, एक आतंकी मारा गया। | फ़ोटो: TVL News

गुरुवार को हुए काबुल धमाके में अपने 13 सैनिकों को गंवाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट-के (ISIS-K) के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट-के को निशाना बनाते हुए अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की है।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती बम धमाके के बाद अमेरिका ने  आतंकी संगठन आईएस (IS) पर अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है| संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) की सेना ने शनिवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर ड्रोन से हवाई हमला किया है|



अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 'योजनाकार' के खिलाफ अमेरिका ने किया ड्रोन हमला| अमेरिका ने नागरिकों से काबुल हवाईअड्डे के फाटकों को 'तुरंत' छोड़ने के लिए कहा,



अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के अनुसार, काबुल हवाई अड्डे पर हमले के जवाब में अमेरिकी हवाई हमले ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाया है। आज अमेरिकी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के योजनाकार के खिलाफ ड्रोन हमला किया है।एक आतंकी मारा गया।



काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट में कहा, 'अमेरिकी नागरिक जो ऐबे गेट, ईस्ट गेट, नॉर्थ गेट या न्यू मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर गेट पर हैं, उन्हें अब तुरंत निकल जाना चाहिए| दूतावास ने कहा, 'काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा खतरों के कारण हम अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट की यात्रा से बचने और एयरपोर्ट के फाटकों से बचने की लगातार सलाह देते हैं|



बता दें कि गुरुवार रात काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वे इस हमले के जिम्मेदार लोगों का पता लगाएंगे और उन्हें इसकी कीमत चुकाना होगी। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के खोरासन ग्रुप ने ली थी, जिसे अभी सबसे ज्यादा खूंखार माना जाता है।



गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने काबुल हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की प्रतिबद्धता जतायी थी और इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों से कहा, ‘हम तुम्हें मार गिरायेंगे और तुम इसकी कीमत चुकाओगे।’ बाइडन ने कहा था, ‘हम अपने चुने हुए समय पर, अपनी पसंद के स्थान पर ताकत और सटीकता के साथ जवाब देंगे। ये आईएसआईएस आतंकवादी नहीं जीतेंगे। हम अमेरिकियों को बचाएंगे, हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा अभियान जारी रहेगा। अमेरिका भयभीत नहीं होगा।’





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।