नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब हल्की हो गई है यानी संक्रमण दर पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। हालांकि कोरोना से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, वहीं 2726 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है|
भारत में मंगलवार यानी 15 जून, 2021 की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 60,471 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं| भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है, जो लगातार 8 दिनों से 5% से कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.64% हो गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,''भारत में COVID19 के 60,471 नए मामले आने क?? बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,70,881 हुई। 2,726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,77,031 हो गई है। 1,17,525 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,82,80,472 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,13,378 है।
रिकवरी रेट बढ़कर 95.64% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.39% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है जो लगातार 8 दिनों तक 5% से कम है|
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39,27,154 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,90,44,072 हुआ|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,13,75,984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|