मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

India vs England 1st Test: चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, 227 रनों से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

चेन्नई: चेन्नई के एम० ए० चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार मिली| पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज…

India vs England 1st Test: चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, 227 रनों से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
India vs England 1st Test: चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, 227 रनों से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई: चेन्नई के एम० ए० चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार मिली| पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली| भारत को इंग्लैंड ने 420 रनों का लक्ष्य दिया था| टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत की दूसरी पारी 192 रनों पर आउट हो गई| भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है। 




इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था| कप्तान जो रूट के 218 रन की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए| इसके जवाब में इंडिया की टीम 337 रन पर ही ऑलआउट हो गई| इंडिया की ओर से पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन की पारी खेली| बैस पहली पारी में चार विकेट लेने में कामयाब रहे| दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 178 रन बनाकर आलऑउट हो गई|




 इंग्लैंड के पास पहली पारी में 241 रन की बढ़त थी| इसलिए इंडिया को जीत के लिए 420 रन की बड़ी चुनौती मिली| लेकिन इंडिया की टीम आखिरी दिन टी ब्रेक से पहले ही 192 रन पर ही ऑलआउट हो गई|इंग्लैंड ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है| 




दूसरी पारी में भारत को इंग्लैंड ने 420 रनों का लक्ष्य दिया था| टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत की दूसरी पारी 192 रनों पर आउट हो गई| भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए| वहीं, गिल 50 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए| भारत की दूसरी पारी में कोहली और गिल के अलावा कोई दूसरे बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया|



 इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे|वहीं, जैक लीच ने 4 और डॉम बेस ने 1 विकेट लिए| बेन स्टोक्स और जोफ्रा ऑर्चर को भी 1 विकेट मिला| रनों के हिसाब से भारत के खिलाफ इंग्लैंड की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है| चेन्नई के मैदान पर भारत को 22 सालों बाद हार मिली है|




भारत ने इंग्लैंड के 420 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंच ब्रेक के समय तक भारतीय टीम के 6 विकेट 144 रन पर गिर गए थे|  पांचवें दिन भारतीय टीम को पुजारा के रूप में बड़ा झटका लगा| पुजारा को जैक लिच ने आउट कर पवेलियन भेजा|  पुजारा ने 15 रनों की पारी खेली|पुजारा के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर पहुंचे| गिल और कोहली ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद जेम्स एंडरसन ने रहाणे को बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथा झटका दिया|




एंडरसन ने पहले गिल और रहाणे को बोल्ड कर भारतीय टीम को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है| ऋषभ पंत भी कुछ कमाल नहीं कर सके और 11 रन बनाने के बाद एंडरसन की गेंद पर रूट के द्वारा कैच कर लिए हैं| पहली पारी में 85 रन की पारी खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर बिना रन बनाए डॉम बेस की गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा लपके गए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।