—इस जघन्य अपराध को बढ़ावा देने का काम मोदी जी, स्मृति ईरानी और गृहमंत्री ने किया है, उन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी : नेटा डिसूजा
— जितने दोषी मुख्यमंत्री हैं उतने ही दोषी पीएम मोदी हैं,अगर पीएम पहले चुप्पी तोड़ते तो ये हालत नही होती: नेटा डिसूजा
—मणिपुर के मुद्दे पर INDIA चुप नही बैठेगा - Manipur means India and India will stand for Manipur: नेटा डिसूजा ।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रर्दशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा जी और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संसद की तरफ मार्च करने का प्रयास किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने बलपुर्वक इस मार्च को रोका।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि मणिपुर से कल जो तस्वीरें सामने आई हैं उसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो देखने के बाद असहाय, दुखी, बेबस महसूस कर रही हूँ। जिस देश में नारी को देवी की तरह पूजा जाता है उसी देश में 2 महिलाओं के साथ हैवानियत की सारे हदें पार कर दी गईं। वो भी दिनदहाड़े, सैकड़ों की भीड़ के बीच, बिना कपड़ों के उन्हें घुमाया गया और बाद में गैंगरेप किया गया और पुलिस, प्रसाशन, विधायक, सांसद, मंत्री, सीएम, पीएम सब खामोश बैठे रहे 77 दिनों तक ।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नेटा डिसूजा ने कहा कि वीडियो देखने के बाद जब भी आँखें बंद कर रही हूँ, तो मणिपुर की उस बहन का चेहरा जैसे मन में बार-बार उभर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो हम सब को पुकार रही है, हमसे गिड़गिड़ा रही है कि प्लीज मुझे बचा लो।
नेटा जी ने कहा कि इन तस्वीरों को देखकर पुरी दुनिया पूछ रही है - भारत में कैसा लोकतंत्र है, कैसी सरकार है ? अगर सरकार है तो कैसे कोई सरकार अपने देश की महिलाओं के साथ ऐसा घिनौना व्यवहार करवा सकती है ? सरकार है तो कैसे कोई प्रधानमंत्री ऐसी कलंकित घटनाओं पर घिनौनी राजनीति कर सकता है?
यह भी पढ़ें: मणिपुर में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, फिर किया गैंगरेप, एक अपराधी गिरफ़्तार
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस वारदात की पूरी ज़िम्मेदारी मोदी जी, स्मृति ईरानी जी और गृह मंत्रालय पर थोप रही हूँ। उन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी। जब स्मृति ईरानी की बेटी पर बात आई तो उन्होंने प्रेस बैठक की, लेकिन मणिपुर की बेटी को लेकर 77 दिनों तक चुप्पी क्यों। जितने दोषी मुख्यमंत्री हैं उतने ही पीएम मोदी भी हैं। अगर पीएम पहले चुप्पी तोड़ते तो ये हालत नही होती
यह भी पढ़ें:मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर SC सख्त, कहा- सरकार कार्रवाई करे वरना हम...
नेटा डिसूजा ने कहा कि मोदी जी ने आज चुप्पी तोड़ते हुए खेद जाहिर किया है लेकिन वो इसपर भी घिनौनी राजनीति करने से नहीं चुके । मोदी जी एक बात याद रखिए मणिपुर के मुद्दे पर INDIA चुप नही बैठने वाला - Manipur means India and India will stand for Manipur.