मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने और सामूहिक बलात्कार के 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर मणिपुर पुलिस ने आज शुक्रवार को कहा कि,''थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मु…

मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने और सामूहिक बलात्कार के 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने और सामूहिक बलात्कार के 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया | फ़ोटो: TVL News

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर मणिपुर पुलिस ने आज शुक्रवार को कहा कि,''थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है। सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.



मणिपुर में पिछले करीब 90 दिनों से हिंसा जारी है। इस बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कूकी समुदाय की महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाया जा रहा है। वायरल वीडियो में जिन महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है, वो कुकी समुदाय की हैं। यह वीडियो चार मई का बताया जा रहा है, जब हिंसा शुरुआती चरण में था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। 



 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मई की दोपहर को लगभग 1000 लोगों की भीड़ ने कांगपोकपी जिले के गांव  बी फीनोम गांव में हमला कर दिया था|उनके पास भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार थे| उन लोगों ने गांव के घरों में तोड़फोड़ ,लूटपाट और हत्या के बाद आग लगा दी थी| इस दौरान महिलाओं के साथ दिनदहाड़े बलात्कार किया गया।


यह भी पढ़ें: मणिपुर में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, फिर किया गैंगरेप, एक अपराधी गिरफ़्तार


भीड़ से जान बचाने के लिए 3 महिलाएं और 2 पुरुष जंगलों की तरफ भागे|  उन्हें पुलिस की एक टीम बचाकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगी, लेकिन एक भीड़ ने उन लोगों का रास्ता रोक लिया  हिंसक भीड़ पुलिस से जबरन इन पांच लोगों को छुड़ा ले गई| फिर एक आदमी को भीड़ ने वहीं मार डाला| और तीन महिलाओं के कपड़े फाड़े और निर्वस्त्र करके जुलूस निकाला और इस सबका वीडियो भी बनाया| पुरुषों की भीड़ को उनके साथ-साथ चलते देखा जा सकता है। जब एक लड़की का उसके भाई के सामने गैंगरेप किया गया। तो भाई ने जब अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो उसकी हत्या कर दी गई। 



मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार को कहा कि,''ऐसा संभव नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसके बारे में पता न हो। भाजपा अपने वोट के लिए मणिपुर का इस्तेमाल कर रही है...घटना के बाद CM का कहना कि 'यह एक घटना नहीं है ऐसी कई घटनाएं हुई हैं' से ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं है: 


यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर SC सख्त, कहा- सरकार कार्रवाई करे वरना हम...


AAP सांसद हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि,''मणिपुर की घटना बहुत दुखद घटना थी। वहां पर जो भी हुआ वो हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक है कि हमारे देश में ऐसी चीजें हो रही हैं और हम उसे बर्दाश्त कर रहे हैं। मगर बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है। कल प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द कार्रवाई होगी.


बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि,' मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिन्दगी की गई वह अत्यन्त ही दुःखद, शर्मनाक तथा दिल को दहलाने वाली घटना है। राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख़्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति ना हो सके। लेकिन इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय। संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। जबकि इस घटना का मा. सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है जिसे दबाया नहीं जा सकता है। अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।